Raipur Bomb Case: रायपुर में घर से मिला बम बनाने का सामान, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Bomb Case

Raipur Bomb Case: राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। (रायपुर में घर से मिला बम बनाने का सामान)tcw

मितानिन के घर मिला बम सामान (Raipur Bomb Material Case)

जानकारी के मुताबिक, रविशंकर शुक्ल वार्ड स्थित रावाभाठा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू के घर एक संदिग्ध बैग रखा गया था। बताया जा रहा है कि बीरगांव निवासी विनय देवांगन बुधवार शाम बैग लेकर वहां पहुंचा था। उसने कुछ समय के लिए बैग रखने की बात कही और वहां से चला गया।

बैग को लेकर शक होने पर मितानिन ने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को इसकी सूचना दी। बुधवार रात पार्षद मौके पर पहुंचे और सुबह जांच करने की बात कही। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों के साथ बैग खोलकर देखा गया तो उसमें एयरगन, बैटरी, वायर, कैमिकल और डेटोनेटर जैसे संदिग्ध सामान मिले।

सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बैग से बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है।

विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी

पुलिस के अनुसार बैग में मिले सामान की प्रकृति और उसके उपयोग को लेकर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस विनय देवांगन का यह सामान बताया जा रहा है, वह कांग्रेस नेता का साला है। पुलिस अब विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

मौके पर पहुंचे बम स्क्वॉड ने संदिग्ध सामग्री की जांच की। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घर में मौजूद लोगों से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *