CG Job: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (), रायपुर ने कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं के अंतर्गत सब ऑडिटर (उप अंकेक्षक) के 69 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।![]()
इन पदों पर भर्ती
इन पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 29, अनुसूचित जाति के लिए 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 22 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 22 मई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए 23 से 25 मई तक करेक्शन विंडो भी उपलब्ध रहेगी।
योग्यता
योग्यता के तहत अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन सहित अन्य चरण शामिल होंगे।
इतने तारीख को परीक्षा
लिखित परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा का आयोजन अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। एडमिट कार्ड 25 जून के आसपास जारी होने की उम्मीद है।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना होगा। सुबह 9:30 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये, ओबीसी के लिए 250 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, फॉर्म भरने, दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
CG Job Vacancy: नौकरी का सुनहरा मौका! 186 पदों पर निकली बंपर भर्ती


