CG Murder: पत्नी की निर्मम हत्या कर पति बोला- मैंने गर्दन काट दिया..

CG Murder: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के बैकुंठपुर के केल्हारी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने आधी रात अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद अपने जीजा को जगाकर घटना की जानकारी दी।tcw

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तिलोखन निवासी झगरसाय ने बताया कि 26 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी थी, जिसमें उसका साला प्रवीण कुमार अपनी पत्नी खुशबू के साथ शामिल होने आया था। 29 अप्रैल की रात खाना खाने के बाद दंपति कमरे में सोने चले गए, जबकि घर के अन्य सदस्य आंगन में सो रहे थे।

रात करीब 2 बजे आरोपी प्रवीण कुमार ने अपने जीजा को जगाया और कहा कि उसने अपनी पत्नी को टांगी से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो महिला खून से लथपथ बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसके गले के पास धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे।

घटना की सूचना मिलते ही केल्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति पिछले 10-15 दिनों से ठीक नहीं थी। वह कभी अकेले पूजा करता था तो कभी बड़बड़ाता रहता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *