Balod Suicide: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन में स्थित क्वार्टर में कांस्टेबल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।
नाइट ड्यूटी के बाद कमरे में लगाई फांसी
जानकारी के अनुसार, मृतक कांस्टेबल की पहचान ग्राम हथौद निवासी लीवन भुआर्य (35 वर्ष) के रूप में हुई है। कांस्टेबल नाइट ड्यूटी पूरी कर अपने क्वार्टर में लौटे थे। इसके बाद पुलिस लाइन के चौथे मंजिल स्थित अपने कमरे में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।
