CG Murder: नशे में सोए युवक की जेब से निकाला पैसा, होश में आने पर किया मर्डर

CG Murder

CG Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महज 2400 रुपए के लिए एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी योगेंद्र निषाद उर्फ बाठू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्राम करहीडीह की है।tcw

नशे में सोए युवक की जेब से निकाला पैसा

पुलिस के अनुसार, मृतक राम नारायण निषाद अपने साथियों के साथ शराब पीने के बाद नशे की हालत में वहीं सो गया था। इसी दौरान आरोपी और उसका नाबालिग साथी वहां पहुंचे और उसकी जेब से 2400 रुपए निकालने की कोशिश करने लगे।

विरोध करने पर की हत्या

जैसे ही रामनारायण को होश आया, उसने आरोपियों का विरोध किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के बाद उसके पैर गमछे से बांधकर उसे खेत की ओर घसीट ले गए, जहां पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। 26 अप्रैल को पुलिस ने शव बरामद किया और जांच शुरू की।

आरोपी की मां ने मिटाए सबूत

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी की मां सावित्री निषाद ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। उसने खून से सने कपड़े और जूते जला दिए, ताकि पुलिस को कोई सबूत न मिल सके।

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सना तकिया और लूट की कुछ रकम बरामद की है। मामले में नाबालिग आरोपी और साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में आरोपी की मां को भी गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य आरोपी योगेंद्र निषाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *