Dhamtari Suicide: दो माह के मासूम को छोड़ मां ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश

Dhamtari Suicide:

Dhamtari Suicide: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दो माह के मासूम बच्चे की मां ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुजगहन की है।

tcw

फांसी लगाकर दी जान

मृतका की पहचान गणेश्वरी नेताम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में मौजूद परिजनों को इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।

परिजनों के अनुसार, गणेश्वरी नेताम का विवाह करीब पांच वर्ष पहले हुआ था। दो माह पूर्व ही उन्होंने ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। ऑपरेशन के बाद से ही वह लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं, जिसके चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं। इसी तनाव के बीच उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *