Mahtari Vandan Yojna: ई-केवाईसी की तारीख बढ़ी, महिलाएं इतने तारीख तक करा लें काम

Mahtari Vandan Yojna

Mahtari Vandan Yojna: राजनांदगांव: राज्य शासन की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 30 जुलाई 2026 कर दिया गया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी थी, लेकिन बड़ी संख्या में हितग्राहियों का सत्यापन बाकी होने के कारण समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। (महतारी वंदन ई-केवाईसी तारीख बढ़ी)

Mahtari Vandana Yojana

 

जिले में करीब 1.60 लाख से अधिक महिलाओं का ई-केवाईसी सत्यापन किया जाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार अब तक बड़ी संख्या में हितग्राहियों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष महिलाओं को भी अब निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का अवसर मिलेगा। (Mahtari Vandan e kyc last date)

tcw

ई-केवाईसी को लेकर कई शिकायतें भी सामने आई हैं। कुछ महिलाओं ने ऑपरेटरों द्वारा पैसे लिए जाने की बात कही है, जबकि शासन ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह नि:शुल्क रखा है। इसके अलावा कई गांवों में तकनीकी समस्याएं, सर्वर डाउन और शिविरों की कमी के कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। (Mahtari Vandan Yojna e kyc Kaise kare)

महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर ई-केवाईसी (Mahtari Vandan Yojna E-KYC) की प्रक्रिया कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी ऑपरेटर को पैसे देने की आवश्यकता नहीं है और तय समय के भीतर सभी पात्र महिलाओं का सत्यापन पूरा कर लिया जाएगा।

Mahtari Vandana Yojana: पोर्टल बंद होने से 2000 महिलाओं का कटा नाम, हितग्राहियों को E-KYC करवाने में परेशानी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *