Bilaspur Accident: दो ट्रकों की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिन्दा जला ड्राइवर

Bilaspur Accident

Bilaspur Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के संबलपुरी ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे वाले ट्रक में आग लग गई, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। (बिलासपुर ट्रक एक्सीडेंट ड्राइवर की मौत)tcw

ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर (Bilaspur Truck Accident)

जानकारी के अनुसार, संबलपुरी ओवरब्रिज पर एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाला ट्रक अनियंत्रित होकर आग की चपेट में आ गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

जिन्दा जला ड्राइवर

हादसे के दौरान ट्रक का चालक केबिन के अंदर ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। (Bilaspur Truck Accident driver fire)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *