Kondagaon Accident: ट्रक-माजदा की जोरदार टक्कर; 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Kondagaon Accident:

Kondagaon Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फरसगांव क्षेत्र के चिचाड़ी पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक और माजदा वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। (कोंडागांव ट्रक माजदा टक्कर)

tcw

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त माजदा वाहन में 5 से ज्यादा मजदूर सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में बैठे मजदूर बुरी तरह फंस गए। इनमें से 2 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। (कोंडागांव फरसगांव ट्रक माजदा एक्सीडेंट)

घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को वाहन से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। (Kondagaon Truck Mazda Accident)

Raigarh Accident: ट्रेलर के पहिए के नीचे आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पति और बच्चा दूर जा गिरे.. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *