CG Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथी के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। काम से लौटते समय युवक जंगल के रास्ते से गुजर रहा था, तभी अचानक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने युवक को पटक-पटक कर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (सूरजपुर हाथी हमला)
मृतक की पहचान 28 वर्षीय केशव के रूप में हुई है, जो कोटबहरा गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक युवक का शव इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया कि उसे देखकर ग्रामीण सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना सूरजपुर वन परिक्षेत्र के कोटबहरा जंगल की बताई जा रही है। (सूरजपुर हाथी हमला युवक की मौत)
बताया जा रहा है कि इन दिनों प्रतापपुर और सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में हाथियों (Elephant Attack Surajpur) का दल लगातार विचरण कर रहा है। इससे आसपास के गांवों में डर का माहौल बना हुआ है।

