CG Census 2027: छत्तीसगढ़ में जनगणना शुरू, खुद कैसे भरें जानकारी ? जानिए..

CG Census 2027: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नागरिक अब घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

tcw

मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील ने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर इसकी शुरुआत की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ और जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (CG Population Survey)

मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपनी सही जानकारी स्वयं दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

कैसे करें स्व-गणना?

नागरिक आधिकारिक पोर्टल http://se.census.gov.in पर जाकर आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल या कंप्यूटर का उपयोग किया जा सकता है।

क्या है इसका फायदा?

यह पहल जनगणना प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे लोग अपनी पूरी और सही जानकारी खुद साझा कर सकेंगे।

1 मई से घर-घर पहुंचेगी टीम

स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के बाद 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। यदि किसी ने स्व-गणना नहीं की है, तो भी प्रगणक उनके घर पहुंचकर विवरण दर्ज करेंगे। जिन नागरिकों ने स्व-गणना के तहत जानकारी भर दी है, उन्हें प्रगणकों के घर आने पर अपना SE ID साझा करना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *