Raigarh Accident: ट्रेलर के पहिए के नीचे आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पति और बच्चा दूर जा गिरे..

Raigarh Accident: ट्रेलर के पहिए के नीचे आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,

Raigarh Accident: रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। (रायगढ़ ट्रेलर एक्सीडेंट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौत)

tcw

जानकारी के अनुसार, ग्राम टूंड्री रामपुर निवासी 33 वर्षीय उमा राठिया अपने पति और बच्चे के साथ स्कूटी से सिंघनपुर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उमा ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे में पति और बच्चा सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। (रायगढ़ ट्रेलर के पहिए के नीचे आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता)

 

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम (Raigarh Trailer Accident)

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। चक्काजाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा।

Raigarh Accident: ट्रेलर के पहिए के नीचे आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी संजय नाग के अनुसार, आरोपी ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *