CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी की मार, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में तापमान 42°C के पार

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है और आने वाले 2 से 4 दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

tcw

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहेगा। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना जताई गई है, जिससे लू जैसी स्थिति बन सकती है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान राजनांदगांव में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG Weather Update:

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार मध्य ओडिशा से दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा होते हुए तमिलनाडु के आंतरिक भाग और मन्नार की खाड़ी तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका सक्रिय है। हालांकि इसका प्रदेश के मौसम पर फिलहाल सीमित प्रभाव देखने को मिल रहा है।

CG Weather Update

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *