Raipur Murder: रायपुर में जीजा ने की साले की हत्या, गमछे से गला घोंटा

Raipur Murder:

Raipur Murder: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 150 रुपए के विवाद में जीजा ने अपने ही साले की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (रायपुर जीजा ने साले की हत्या)

जानकारी के अनुसार, आरोपी गोपी ने मृतक घनश्याम को शराब लाने के लिए 150 रुपए दिए थे। लेकिन घनश्याम ने अकेले ही शराब पी ली, जिससे आरोपी नाराज हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने घनश्याम को गमछे में लपेटकर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। (Raipur Jija Sala Murder)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Raipur Urla Murder)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *