Mahasamund Suicide: लगातर दूसरे दिन प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, फंदे पर लटके मिले शव

Mahasamund Suicide

Mahasamund Suicide: महासमुंद जिले में लगातार दूसरे दिन प्रेमी जोड़े द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। ताजा घटना पिथौरा थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक-युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृत युवती खल्लारी थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि युवक पटेवा थाना क्षेत्र का निवासी है। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नाबालिग होने की आशंका

मौके से मिली जानकारी के अनुसार, युवती के हाथ में गोदने से अंकिता नाम लिखा हुआ है और पास में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसे नाबालिग माना जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते दिन भी महासमुंद जिले के भंवरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ीपार गांव में तालाब किनारे इमली के पेड़ पर एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mahasamund Suicide: तालाब किनारे पेड़ से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, 3 दिन पहले घर से हुए थे फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *