CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया जा रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बदलाव की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

CG Weather Update

तापमान का हाल

रविवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है।

सक्रिय सिस्टम का असर

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, बिहार से पश्चिम बंगाल तक झारखंड के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तरी ओडिशा से दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण भारत तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।

CG Weather Update:

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आने वाले दो दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।

रायपुर में बारिश के संकेत

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *