CG Registry: छत्तीसगढ़ में सस्ती हुई जमीन-घर की रजिस्ट्री, 0.60% सेस खत्म

CG Registry

CG Registry: छत्तीसगढ़ में घर बनाने या जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60% सेस खत्म कर दिया है। विधानसभा में ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ को ध्वनिमत से पारित कर यह फैसला लिया गया। (छत्तीसगढ़ रजिस्ट्री सस्ती)

वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस निर्णय से आम जनता पर पड़ने वाला करीब 460 करोड़ रुपए सालाना का अतिरिक्त बोझ कम होगा। यह सेस वर्ष 2023 में ‘छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन’ और ‘राजीव गांधी मितान क्लब’ के संचालन के लिए लगाया गया था, लेकिन वर्तमान में इन योजनाओं का खर्च सामान्य बजट से वहन किया जा रहा है, इसलिए इसे समाप्त किया गया। (छत्तीसगढ़ जमीन रजिस्ट्री सस्ती)

CG Land Guideline Rate

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में वर्गमीटर आधारित मूल्यांकन को समाप्त कर फिर से हेक्टेयर आधारित दर लागू कर दी है। इससे छोटे जमीन मालिकों को लगभग 300 से 400 करोड़ रुपए तक का लाभ मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही कृषि भूमि पर ढाई गुना मूल्यांकन और पेड़ों के अलग मूल्यांकन जैसे जटिल नियम भी समाप्त कर दिए गए हैं, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया सरल और किफायती होगी। (Chhattisgarh jamin registry sasti)

रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान (Chhattisgarh property registration)

सरकार पंजीयन विभाग को आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। अब रजिस्ट्री के साथ ही स्वतः नामांतरण की सुविधा मिलेगी, जिससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ‘सुगम’ ऐप के जरिए आधार आधारित सत्यापन अनिवार्य किया गया है, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।

CG Breaking: छुट्टी के दिन भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय, आदेश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *