Bilaspur Stunt Video: बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में चलती कार में युवकों द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी करने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार सवार युवकों की पहचान करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा सेक्टर डी का बताया जा रहा है। वीडियो में नैनो कार में सवार दो युवक चलती गाड़ी की खिड़की पर बैठकर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे चल रही एक कार में सवार महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में दिखाई दे रही कार दुर्ग पासिंग की बताई जा रही है और उसका नंबर भी स्पष्ट नजर आ रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार सवार युवकों की जानकारी जुटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
देखें वीडियो-
