Abhanpur Breaking: धान खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में पानी डालने के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद भलेरा समिति के चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही मामले में FIR दर्ज करने की भी तैयारी की जा रही है।

दरअसल, धान की बोरियों में पानी डालने का वीडियो सामने आने के बाद किसानों में आक्रोश फैल गया था। शुक्रवार सुबह आक्रोशित किसानों ने भलेरा समिति के सामने धरना-प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच दल गठित किया था।

जांच दल के सदस्य और आरंग विकासखंड के सहकारिता विस्तार अधिकारी सुमित डडसेना ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट आयुक्त को सौंप दी गई है। जांच के आधार पर समिति में कार्यरत चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के तहत समिति प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिक उमेश साहू, चौकीदार इंदरमन निषाद और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जितेंद्र कुमार साहू को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
जांच समिति में प्राधिकृत अधिकारी लीलूराम साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के शाखा प्रबंधक नरेंद्र चंद्राकर और सहकारिता विस्तार अधिकारी सुमित डडसेना शामिल थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
Abhanpur News: धान की बोरियों में पानी डालकर वजन बढ़ा रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल
