Janjgir Champa Rape: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, घर से भगाकर 3 दिन तक बनाए संबंध

Janjgir Champa Rape

Janjgir Champa Rape: जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी सुनील कश्यप (20 वर्ष) 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बेटी नहीं मिली तो परिजन पहुंचे थाने

पीड़िता के परिजनों ने 16 जनवरी को बलौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी घर पर अकेली थी, तभी कोई अज्ञात युवक उसे अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

लगातार तलाश के बाद पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग बालिका ग्राम पचरी में आरोपी सुनील कश्यप के घर पर है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बालिका को सकुशल बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया।

शादी का झांसा देकर बनाएं संबंध

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ भगाया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *