Janjgir Champa Murder: जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद के चलते छोटे भाई ने ने अपने ही सगे बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (जांजगीर-चांपा सगे भाई की हत्या)

लकड़ी काटने को लेकर हुआ विवाद
घटना 11 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 3 बजे बम्हनीडीह (Bamhnihdih Brother Murder) के मुसलमान मोहल्ला की है। जानकारी के अनुसार साहिल खान और उसके बड़े भाई सफर खान के बीच लकड़ी काटने को लेकर विवाद हो रहा था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि साहिल खान ने हत्या की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से सफर खान के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में सफर खान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा (Janjgir Champa Brother Killed by Brother) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डे के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में बम्हनीडीह पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर 12 जनवरी 2026 को आरोपी साहिल खान को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। (Bamhnihdih Knife Attack Murder)

हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
