Gariyaband Ashlil Dance: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित ओपेरा (Devbhog Opera Case) कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच पर अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोजन समिति से जुड़े 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने और अश्लील कृत्य करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। (गरियाबंद अश्लील डांस मामला)

पुलिस के अनुसार, ग्राम उरमाल में 5 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित इस कार्यक्रम में ओडिशा से बार डांसरों को बुलाया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान मंच पर अर्धनग्न नृत्य (Gariaband Obscene Dance Case) कराया गया, जो सामाजिक मर्यादा और सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ पाया गया। देर रात तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40) और उमेश यादव (25) शामिल हैं। सभी आरोपियों को देवभोग एसडीएम न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जांच में यह भी सामने आया कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्व का पालन नहीं कर सके। उन्होंने अवैध गतिविधियों की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी और न ही कार्यक्रम को नियंत्रित किया। (Gariyaband Viral Video)
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर देवभोग थाना के प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे, आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Gariyaband Viral Video: SDM की मौजूदगी में अश्लीलता का नंगा नाच और नोटों की बारिश, वीडियो वायरल…
