Raipur Murder Case: रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Raipur Murder Case

Raipur Murder Case: राजधानी रायपुर के श्याम नगर इलाके में हुई गैंगवार और चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है।

यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतक आदित्य कुर्रे, घायल अभय सारथी और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दीपावली के दौरान हुए पुराने विवाद को लेकर उनके बीच तनाव चल रहा था। इसी रंजिश के चलते 11 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे, जब आदित्य और अभय आरोपी लोकेश विश्वकर्मा के घर के पास पहुंचे, तभी लोकेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार चाकू से हमला कर दिया।

Raipur Murder: रायपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या, 15 दिन पहले जेल से छूटा था मृतक, 4 आरोपी गिरफ्तार

हमले में आदित्य कुर्रे को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोकेश विश्वकर्मा, आकाश विश्वकर्मा, दिव्यांश ध्रुव, अनुज यादव और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश और आकाश विश्वकर्मा सगे भाई हैं और दोनों के नाम थाना की गुंडा सूची में दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक और आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा और सिविल लाइन थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो धारदार चाकू भी बरामद किए हैं। इस मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 109, 103, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।

CCTV में कैद हुई वारदात

गैंगवार की यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी युवक हाथों में चाकू लेकर दौड़ते और हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना के समय इलाके की स्ट्रीट लाइट बंद थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात को पूरी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Raipur Murder: रायपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या, 15 दिन पहले जेल से छूटा था मृतक, 4 आरोपी गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *