CG News: नीम के पेड़ से बह रहा दूध! चमत्कार या कुछ और….

CG News: छत्तीसगढ़ से एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बालोद जिले के भालुकोंनहा गांव में एक नीम के पेड़ से लगातार दूध (सफेद रंग का तरल पदार्थ) बह रहा है। इस अनोखी घटना को ग्रामीण देवी का चमत्कार मान रहे हैं और पेड़ के आसपास पूजा-पाठ शुरू कर दी गई है। लोग इस तरल पदार्थ को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर रहे हैं और इसका स्वाद नारियल पानी जैसा मीठा बता रहे हैं। (बालोद में नीम के पेड़ से बह रहा दूध)

ग्रामीणों के अनुसार, कार्तिक राम कुमेटी के खेत में खड़े नीम के पेड़ से तेज गंध और हल्की आवाज के साथ यह सफेद तरल निकल रहा है। लोगों ने इसे एकत्र कर मटकों में भरना शुरू कर दिया है और गांव में प्रसाद के रूप में वितरित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरल के सेवन से कुछ बीमारियों में राहत भी महसूस हो रही है। (Balod Neem Ped Viral Video)

घटना के बाद पेड़ के आसपास पूजा स्थल बना दिया गया है। कई श्रद्धालुओं ने नीम के पेड़ को पवित्र धागों से बांध दिया है और देवी शक्ति का वास मानकर विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। (बालोद नीम के पेड़ से दूध)

हालांकि कुछ लोग इसे देवी का चमत्कार बता रहे हैं, वहीं कुछ ग्रामीणों और जानकारों का मानना है कि यह किसी प्रकार की प्राकृतिक रासायनिक प्रक्रिया या पेड़ के रस का रिसाव भी हो सकता है। फिलहाल यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। (भालुकोंनहा गांव नीम पेड़ से दूध)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *