Raigarh Tamnar Breking: तमनार में महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ी, अब तक 7 अरेस्ट; काजल-लिपस्टिक पोतकर मास्टरमाइंड का निकाला जुलूस

Raigarh Tamnar Breking: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। ओडिशा से कन्हैया राठिया की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।

Raigarh Tamnar Breking: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। ओडिशा से कन्हैया राठिया की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कन्हैया राठिया घटना के बाद से फरार था और पुलिस से बचते हुए ओडिशा चला गया था। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे पुलिस टीम ने ओडिशा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यदि जांच में अन्य संलिप्त लोगों के नाम सामने आते हैं, तो आगे भी गिरफ्तारियां की जाएंगी।

इससे पहले सोमवार को महिला आरक्षक से मारपीट, बदसलूकी और वर्दी फाड़कर अर्धनग्न करने के मामले में मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सिग्नल चौक से न्यायालय तक आरोपी का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी के चेहरे पर लिपस्टिक लगाई गई और उसे चप्पलों की माला पहनाई गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपी से ‘पुलिस हमारी बाप है, वर्दी फाड़ना पाप है’ जैसे नारे भी लगवाए। सड़क पर ही उससे उठक-बैठक भी करवाई गई।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों में मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया और कीर्ति श्रीवास (सभी निवासी ग्राम आमगांव), वनमाली राठिया (ग्राम झरना) और कन्हैया राठिया शामिल हैं।

तमनार में महिला आरक्षक से बर्बरता, वर्दी फाड़ी, अर्धनग्न किया, खेत में गिराकर घसीटा; VIDEO वायरल

गौरतलब है कि JPL कोयला खदान के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने महिला आरक्षक के साथ मारपीट की थी और उसकी वर्दी फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया था। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई शुरू की है।

Raigarh Tamnar Breking: तमनार में महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ी, अर्धनग्न कर बनाया वीडियो; काजल-लिपस्टिक पोतकर आरोपी का निकला जुलूस, चप्पलों की माला पहनाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *