CG Voter List Update: छत्तीसगढ़ की वोटर लिस्ट में फिर बढ़ेंगे मतदाता, 27 लाख नाम हटने के बाद 2.74 लाख लोगों ने दोबारा जुड़वाने भरे फॉर्म

CG Voter List Update: छत्तीसगढ़ में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 27 लाख से अधिक नाम हटाए गए थे, जिसके बाद अब बड़ी संख्या में मतदाताओं ने दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है।

CG Voter List Update: छत्तीसगढ़ में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 27 लाख से अधिक नाम हटाए गए थे, जिसके बाद अब बड़ी संख्या में मतदाताओं ने दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, SIR प्रक्रिया के बाद प्रदेश में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता दर्ज किए गए थे। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद दावा-आपत्ति का मौका दिया गया, जिसके तहत अब तक प्रदेशभर से 2 लाख 74 हजार से अधिक लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन फॉर्म भरे हैं। इन आवेदनों की जांच और स्क्रूटनी के बाद योग्य पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम अंतिम सूची में जोड़े जाएंगे, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या में इजाफा होगा।

45 दिन तक चला घर-घर सत्यापन अभियान

SIR कार्यक्रम की शुरुआत 7 नवंबर से हुई थी, जो करीब 45 दिनों तक चला। इस दौरान हजारों बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने प्रदेशभर में घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया। सत्यापन के आधार पर मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि वाले और अपात्र मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए।

जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं पाए गए, उन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिस जारी कर दोबारा नाम जुड़वाने का अवसर दिया गया है।

दावा-आपत्ति की समय-सीमा तय

दावा और आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक जमा की जा सकती हैं। इसके बाद 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक सुनवाई और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चलेगी। अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

हटाए गए मतदाताओं का आंकड़ा

SIR प्रक्रिया के दौरान कुल 27,34,817 नाम हटाए गए, जिनमें-

  • मृत मतदाता: 6,42,234
  • दो स्थानों पर दर्ज नाम: लगभग 1,75,000
  • स्थानांतरित/अनुपस्थित मतदाता: 19,13,540
  • कुल मतदाता (ड्राफ्ट सूची): 2,12,30,737

 

निर्वाचन आयोग के अनुसार, नाम हटने के बाद दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब तक 2 लाख 74 हजार से अधिक लोगों ने फार्म-7 के माध्यम से अपने नाम हटाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। जांच के बाद पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे।

SIR Draft Voter List: छत्तीसगढ़ की वोटर लिस्ट से 27 लाख नाम कटे; 6 लाख से ज्यादा लोगों की हो चुकी मौत, जानिए कैसे जुड़वाएं अपना नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *