CG News: युवक ने हंसिया से काटा अपना गला, हालत गंभीर

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आत्महत्या के प्रयास का एक गंभीर मामला सामने आया है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में 30 वर्षीय युवक ने हंसिया से अपना गला काट लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की पहचान मंगल दास (30) के रूप में हुई है, जो अपने जीजा के घर सेमरिया गांव आया हुआ था। परिजनों का कहना है कि मंगल दास की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

बताया गया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मंगल ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और भीतर रखे हंसिए से अपने गले पर वार कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ने पर मंगल खून से लथपथ हालत में मिला।

परिजनों ने तत्काल उसे पामगढ़ सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के गले में करीब 3 इंच गहरा घाव है।

फिलहाल शिवरीनारायण पुलिस ने मामले को आत्महत्या के प्रयास के रूप में दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *