Raipur Fire: रायपुर के बाइक शोरूम में भीषण आग; 30 नई बाइक जलकर खाक

Raipur Fire

Raipur Fire: राजधानी रायपुर के भनपुरी क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक बाइक शोरूम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हीरो बाइक शोरूम में लगी आग की चपेट में आकर करीब 30 नई बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम के अंदर रखी 30 बाइक कुछ ही देर में जल गईं। आसपास के लोगों ने आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *