Raipur Breking: राजधानी रायपुर के ब्लू वाटर में तैरते हुए युवक की सिर कटी लाश मिली है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। शव का सिर और हाथ पूरी तरह से गायब है। घटना माना थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। (रायपुर ब्लू वाटर सिर कटी लाश)

रायपुर के ब्लू वाटर में मिली सिर कटी लाश
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने खदान के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। शव की हालत संदिग्ध लगने पर आसपास के लोगों ने तुरंत माना थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। (Raipur Blue Water sir kati lash)

शरीर से गायब है सिर और हाथ
पुलिस जांच में सामने आया है कि शव का सिर और हाथ पूरी तरह से गायब है। मृतक का सिर और हाथ न तो पानी में मिला है और न ही आसपास के इलाके से कोई सुराग हाथ लगा है। इस निर्मम घटना को देखते हुए पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को यहां ठिकाने तो नहीं लगाया गया। (Raipur Blue Water sir kati lash)
