Durg News : शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है कई जगहों से ऐसी खबरे आती है जो हंसी मजाक और शादी तक टूटने तक की खबरे आती है। वही कहीं-कहीं से जीजा-साली के मजाक की खबरें सामने आ रही है। ऐसे ही लूटेरी दुल्हनें भी देशभर में जमकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं, लेकिन इन सब के बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पहली बार लुटेरा दूल्हा(lootera dulha) पकड़ गया है, जो अब तक चार शादियां कर चुका है। बताया जा रहा है कि लुटेरा दूल्हा अब तक महिलाओं को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला –
दुर्ग की एक अधेड़ महिला ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने गुजरात के रहने वाले 55 वर्षीय बीरेंद्र कुमार सोलंकी को दुर्ग रेलवे स्टेशन(durg railway station) से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पीड़िता पेशे से शिक्षिका(teacher) है और आरोपी से उसकी जान पहचान मेट्रोमोनियल साइट के जरिए वर्ष 2019 में हुई थी। वहीं आरोपी अखबारों में शादी के विज्ञापन भी दिया करता था और खुद को कुंवारा और इंजीनियर बताया करता था। पीड़ित की मानें तो वह आरोपी से मिलने गुजरात भी जाया करती थी। जान पहचान बढ़ी तो आरोपी ने महिला को पहले लिव इन रिलेशन में रहने के लिए मनाया और 3 वर्षों तक दोनों पति पत्नी जैसे रहे। आरोपी खुद को गुजरात के एक निजी कंपनी में कार्यरत होने का हवाला देकर गुजरात दुर्ग आना जाना करते रहा। 
