Raipur Missing Girl: रायपुर रेलवे स्टेशन से 2 साल की मासूम लापता, CCTV में महिला के साथ जाते दिखी बच्ची, देखिए वीडियो-

Raipur Missing Girl:

Raipur Missing Girl: डोंगरगढ़ की एक महिला की 2 साल की मासूम बेटी रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। बच्ची को एक अज्ञात महिला अपने साथ ले गई, जिसकी पूरी घटना स्टेशन के CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामले में बच्ची की मां वर्षा ठाकुर ने 24 नवंबर को जीआरपी थाने में FIR दर्ज कराई, जिसे बाद में थाना गंज में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पत्नी से विवाद के बाद पिता बच्ची को लेकर पहुंचे थे रायपुर

FIR के अनुसार, 21 नवंबर को वर्षा ठाकुर और उनके पति प्रशांत भट्ट के बीच घरेलू विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि प्रशांत भट्ट अपनी 2 साल की बेटी अंशिका भट्ट को लेकर घर से निकल गए और रायपुर आ गए। स्टेशन परिसर में पिता-बेटी समोसा वाले ठेले के पास रुके हुए थे।

मां ने लगाई मदद की गुहार

अपनी बेटी से बिछड़कर रोते-बिलखते वर्षा ठाकुर ने मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि मेरी 2 साल की बच्ची को कोई अज्ञात महिला ले गई। 6 दिन हो गए, अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस से गुजारिश है कि जल्द से जल्द मेरी बेटी को ढूंढकर मुझे सौंप दें।

देखिए CCTV फुटेज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *