Jashpur Student Suicide: प्रिंसिपल की छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा दर्द

Jashpur Student Suicide

Jashpur Student Suicide: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा ने हॉस्टल के स्टडी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ और बैड टच किए जाने का गंभीर आरोप लिखा है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूल के हॉस्टल में रहती थी। शनिवार को उसने स्टडी रूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा।

 

पुलिस ने स्टडी रूम से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। नोट में छात्रा ने अपनी परेशानियों को लिखा है और प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि छात्रावास का संचालन बिना किसी परमिशन के किया जा रहा था।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को हिरासत में ले लिया है। मामले की गहन जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *