CG 10th 12th Board Exam Time Table 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने नया साल शुरू होने से पहले ही कक्षा 10वीं और 12वीं (CG 12th Exam Date) की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा 20 फरवरी 2025 से शुरू होकर 18 मार्च 2025 तक चलेगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी 2025 से शुरू होकर 13 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। (CG Board Exam Time Table 2025)
मंडल सचिव पुष्पा साहू के अनुसार, इस वर्ष लगभग 6 लाख विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा कार्यक्रम में होली के दिन किसी भी कक्षा की परीक्षा निर्धारित नहीं की गई है। दोनों ही परीक्षाएं सुचारू और नकलमुक्त वातावरण में आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। (CG Board Exam Time Table 2025)


मंडल द्वारा विद्यार्थियों और स्कूलों को समय सारणी का पालन करते हुए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। टाइम टेबल जारी होने के बाद अब विद्यार्थी अपनी तैयारी को और बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकेंगे। (CG 10th Exam Date)
