Kondagaon Accident: 12 युवकों से भरी स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराई, 6 की दर्दनाक मौत; 2 गंभीर

Kondagaon Accident:

Kondagaon Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-30 पर 12 युवकों से भरी स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है।

6 युवकों की मौत, 2 घायल

मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग बड़ेडोंगर से कोंडागांव फिल्म देखने के लिए आए थे और लौटते वक्त स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे के कार में सवार 12 मे से 6 लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए। दो घायलों को जगदलपुर रिफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सभी मृतक एक ही गांव के निवासी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक फरसगांव ग्राम बड़ेडोंगर भैंसाबेडा के निवासी थे। 12 युवक 18 नवंबर को मूवी देखने कोंडागांव आए हुए थे। रात में वापस लौटते वक्त स्कॉर्पियो मसोरा टोल नाका के पास नेशनल हाईवे 30 पर खराब खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों नूतन मांझी (18), शत्रुघन मांझी (26), लखनराम मंडावी (40), उपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) की मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *