CG Electricity Bill: अब 200 यूनिट तक बिजली बिल होगा हाफ, 1 दिसंबर से लागू

CG Electricity Bill

CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब 100 यूनिट की बजाय 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा होगा। (छत्तीसगढ़ 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना)

यह नई योजना 1 दिसंबर से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी। इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब 200 यूनिट पर 800-900 रुपए तक आने वाला बिल अब 420 से 435 रुपए तक आ सकता है। (Chhattisgarh Electricity Bill Half Scheme)

योजना के तहत 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ मिलेगा। 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 42 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। (200 Units Half Bijli Bill)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *