PM Kisan 21st Installment: किसानों का लंबा इंतजार खत्म, आज खाते में आएंगी PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

PM Kisan 21st Installment

PM Kisan 21st Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार आज 21वीं किस्त जारी करेंगे। पात्र किसानों के बैंक खातों में दो हजार रुपये भेजी जाएगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं की है, उनके खाते में किस्त अटक सकती है। इसलिए योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है। साथ ही लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन का विवरण पोर्टल पर दर्ज है, बैंक खाता आधार से लिंक है और सभी आवश्यक दस्तावेज सत्यापित हैं।

सरकार आधार सत्यापन के माध्यम से यह सुनिश्चित करती हैं कि सहायता राशि सही व्यक्ति तक पहुंचे और फर्जी लाभार्थियों को रोका जा सके.

सीएससी और डाक भुगतान बैंक से भी सुविधा (PM Kisan 21st Installment Date)

ग्रामीण इलाकों के किसानों के लिए नजदीकी लोक सेवा केंद्र पर भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है. वहीं जिनका बैंक खाता अभी तक आधार से नहीं जुड़ा है, वे डाक भुगतान बैंक के माध्यम से घर बैठे आधार आधारित खाता खुलवा सकते है.

पोर्टल पर ऐसे मिलती रहेगी जानकारी किसान अपनी किस्त की स्थिति, ई-केवाईसी और पात्रता की जानकारी योजना के पोर्टल पर http://www.pmkisan.gov.in लिंक के माध्यम से देख सकते है.

PM Kisan 21st Installment: किसानों का लंबा इंतजार खत्म, इस दिन खाते में आएंगी PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *