PM Kisan 21st Installment: किसानों का लंबा इंतजार खत्म, इस दिन खाते में आएंगी PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

PM Kisan 21st Installment

PM Kisan 21st Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित कर दी है। पात्र किसानों के बैंक खातों में दो हजार रुपये की अगली किस्त 19 नवंबर 2025 को भेजी जाएगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं की है, उनके खाते में किस्त अटक सकती है। इसलिए योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है। साथ ही लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन का विवरण पोर्टल पर दर्ज है, बैंक खाता आधार से लिंक है और सभी आवश्यक दस्तावेज सत्यापित हैं।

 

सरकार आधार सत्यापन के माध्यम से यह सुनिश्चित करती हैं कि सहायता राशि सही व्यक्ति तक पहुंचे और फर्जी लाभार्थियों को रोका जा सके.

सीएससी और डाक भुगतान बैंक से भी सुविधा (PM Kisan 21st Installment Date)

ग्रामीण इलाकों के किसानों के लिए नजदीकी लोक सेवा केंद्र पर भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है. वहीं जिनका बैंक खाता अभी तक आधार से नहीं जुड़ा है, वे डाक भुगतान बैंक के माध्यम से घर बैठे आधार आधारित खाता खुलवा सकते है.

पोर्टल पर ऐसे मिलती रहेगी जानकारी किसान अपनी किस्त की स्थिति, ई-केवाईसी और पात्रता की जानकारी योजना के पोर्टल पर किसान कॉर्नर के माध्यम से देख सकते है.

PM Kisan 21st Installment: किसानों के खाते में एक साथ आएंगे 4000 रुपये, जानिए कब आएगी PM Kisan 21वीं किस्त?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *