CG Car Accident: बस का इंतजार कर रहे ग्रामीणों पर चढ़ा दी कार, 1 की मौत; भीड़ ने की नशेड़ी ड्राइवर की पिटाई

CG Car Accident:

CG Car Accident: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। पेंड्रा–सिवनी मुख्य मार्ग के मझगवां गांव के पास बस का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार MG Hector कार ने रौंद दिया। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी और चालक नशे में धुत था। ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को कुचल दिया। हादसे के बाद कार सड़क किनारे पलट गई। आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गुस्से में आकर कार चालक की जमकर पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही पेंड्रा थाना और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मां-बेटी और आरोपी ड्राइवर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कार चालक से पूछताछ जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *