Jashpur Rape: गर्लफ्रेंड से ऑनलाइन की शादी, सुहागरात मनाने दोस्त को भेजा

Jashpur Rape

Jashpur Rape: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिहार के एक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से मोबाइल पर वर्चुअल शादी कर ली और फिर उसके न्यूड फोटो और वीडियो लेकर ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल होने के डर से लड़की आरोपी की सभी बात मानती गई।

हद तो तब हो गई जब आरोपी ने डिमांड की कि वह उसके दोस्त के साथ सुहागरात मनाए और उसे वीडियो कॉल पर दिखाए। जिसके बाद आरोपी का दोस्त नाबालिग के पास पहुंचा। डर से लड़की ने संबंध बनाते हुए वीडियो कॉल पर दिखाया।

आरोपी ने उसे रिकॉर्ड कर परिवार वालों को भेज दिया। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को पहले ही अरेस्ट कर लिया था। अब फरार चल रहा दोस्त को भी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती, मोबाइल पर ‘वर्चुअल शादी’

साल 2021 में पीड़िता की के मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति कुंदन राज का कॉल आया। आरोपी ने खुद को बिहार के पटना का रहने वाला बताया। वह सोशल मीडिया पर लड़की की डीपी देखकर पसंद करने लगा था और दोस्ती करना चाहता था। लड़की के मना करने पर भी वह लगातार कॉल करता रहा।

एक दिन उसने अपने हाथ की नस कटी हुई तस्वीर भेजी, जिससे पीड़िता भावनात्मक रूप से उसके झांसे में आ गई। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत बढ़ती गई, और आरोपी ने मोबाइल पर ही ‘शादी’ की रस्म पूरी कर ली।
इसके बाद आरोपी ने ‘सुहागरात’ के नाम पर वीडियो कॉल के जरिए पीड़िता को बरगलाया और अश्लील वीडियो बना लिया। फिर बार-बार ऐसे वीडियो की मांग करने लगा। मना करने पर धमकी दी कि वह वीडियो वायरल कर देगा।

दोस्त से कराया रेप

ब्लैकमेलिंग के डर से भयभीत पीड़िता ने उसकी बातें मान लीं। तभी आरोपी ने कहा कि वह दूर रहता है, इसलिए अपने एक दोस्त को सुहागरात मनाने भेज रहा है। उसने धमकी दी कि बात न मानने पर वह वीडियो परिवार और सहेलियों को भेज देगा।

दोस्त को भेजकर रेप कराया, वीडियो कॉल पर देखता रहा

अक्टूबर 2021 में आरोपी कुंदन राज का दोस्त दिलीप चौहान (29 वर्ष), फर्जी नाम दीपक यादव बताकर पीड़िता के पास पहुंचा। दिलीप दुलदुला थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। दिलीप ने लड़की से रेप किया। इस दौरान कुंदन राज वीडियो कॉल के जरिए से पूरी घटना देख रहा था।

जब पीड़िता ने और वीडियो बनाने से इनकार किया, तो कुंदन राज ने उसका अश्लील वीडियो पीड़िता की बड़ी बहन के पास भेज दिया। शर्म और डर के कारण वह कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर अपनी बहन के साथ थाना दुलदुला पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

कई धाराओं में अपराध दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ थाना दुलदुला में धारा 294, 506, 354(क)(ग), 376(2)(n), 509(ब) भा.दं.वि., पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 12 और आईटी एक्ट की धारा 67(बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पहले बिहार से कुंदन राज गिरफ्तार, अब दोस्त पकड़ाया

पुलिस ने साल 2022 में मुख्य आरोपी कुंदन राज को पटना (बिहार) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसके कहने पर ही उसके दोस्त दिलीप चौहान ने रेप किया था।

घटना के बाद से दिलीप चौहान फरार था। पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। वह बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। मुखबिरों की सूचना और साइबर टीम की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी गोवा में है, लेकिन वहां से भी वह फरार हो गया।

आखिरकार पुलिस ने 12 नवंबर को कुनकुरी क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता ने आरोपी की पहचान की पुष्टि भी कर दी। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *