PM Kisan 21st Installment: किसानों के खाते में एक साथ आएंगे 4000 रुपये, जानिए कब आएगी PM Kisan 21वीं किस्त?

PM Kisan 21st Installment: किसानों के खाते में एक साथ आएंगे 4000 रुपये, जानिए कब आएगी PM Kisan 21वीं किस्त?

PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पात्र किसानों के खातों में इस बार 4,000 रुपये एक साथ भेजे जा सकते हैं। ऐसा उन किसानों के लिए होगा, जिन्हें पिछली किस्त नहीं मिली थी। सूत्रों के अनुसार, 21वीं किस्त नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में जारी की जा सकती है।

ये किसान कर सकते है आवेदन (PM Kisan Beneficiary List)

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है और जो भारत के नागरिक हैं। (पीएम किसान 21वीं किस्त कब आएगी)

  • किसान का Aadhaar नंबर बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए।
  • किसान को PM-KISAN पोर्टल पर e-KYC पूरी करनी होती है।
  • राज्य सरकार द्वारा जमीन रिकॉर्ड का सत्यापन होना जरूरी है।
  • सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता इस योजना के पात्र नहीं हैं।

पिछले महीनों में केंद्र सरकार ने फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी किसानों के आधार और जमीन रिकॉर्ड की जांच पूरी करें। जैसे ही सभी रिकॉर्ड सत्यापित हो जाएंगे, किस्त जारी कर दी जाएगी।

किसान क्या करें? (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025)

किसानों को सलाह दी गई है कि वे pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी लाभार्थी स्थिति जांच लें और अगर e-KYC अधूरी है, तो तुरंत पूरी करें।

कब आ सकती है 21वीं किस्त? (PM-Kisan 21st Installment)

सूत्रों के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत तक जारी हो सकती है। सरकार की ओर से जल्द ही आधिकारिक तारीख की घोषणा की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *