Raipur Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आमनेर गांव के नहर किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिली। मृतक के चेहरे पर गहरे चोट के निशान हैं और कान से खून बह रहा था, जिससे हत्या की आशंका गहराई है।

अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या कर नहर में फेंकने का लग रहा है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की जा रही है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी गई है। पीएम के बाद ही युवक की मौत की असली वजह सामने आ सकेगा।
