Aadhaar Update: आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी अपडेट कराना अब पहले से आसान हो गया है। UIDAI ने आधार अपडेट प्रक्रिया में बदलाव किए हैं, जिसके तहत कुछ जानकारी को आप घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कर पाएंगे, जबकि कुछ बदलावों के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना अनिवार्य होगा। साथ ही आधार अपडेट से जुड़े शुल्क में भी संशोधन किया गया है।

कौन-सी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन अपडेट होगी
UIDAI के अनुसार, इन अपडेट्स को आप ऑनलाइन कर सकते हैं-
- पता अपडेट
- ई-आधार डाउनलोड
- PVC आधार कार्ड ऑर्डर
- आधार अपडेट/एनरोलमेंट के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
- आधार स्टेटस ट्रैक
- बायोमीट्रिक लॉक/अनलॉक
- वर्चुअल ID (VID) जेनरेट
- आधार-बैंक लिंक स्टेटस चेक
कौन-से अपडेट्स के लिए जाना होगा आधार केंद्र
- पहली बार आधार बनवाना
- नाम बदलना या सुधार
- मोबाइल नंबर अपडेट
- जन्म तिथि में सुधार
- बायोमीट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट/आंख की स्कैनिंग)

पता अपडेट करने की ऑनलाइन प्रक्रिया (फ्री सेवा 14 जुलाई 2026 तक)
1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. Document Update सेक्शन में जाएं।
3. आधार नंबर डालें और OTP से लॉगिन करें।
4. Address Update विकल्प चुनें।
5. नया पता दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
6. सबमिट करने के बाद आपको 14 अंकों का URN मिलेगा, जिससे स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
ऑनलाइन पता अपडेट प्रक्रिया पूरी होने में लगभग 30 दिन लग सकते हैं।
फीस में बदलाव
- पता अपडेट ऑनलाइन: निशुल्क
- नाम, जन्मतिथि, मोबाइल या बायोमीट्रिक अपडेट: 75 से 125 रुपए तक शुल्क
