Suryakiran Aerobatic Show: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवंबर को देशभक्ति और रोमांच से भर जाएगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) सुबह 10 से 12 बजे तक अपने अद्भुत हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांचित करेगी।
पहले वायुसेना के चुनिंदा लड़ाके हेलीकॉप्टर पर करतब दिखाएंगे. जवानों द्वारा 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैरा जंपिंग की जाएगी. इसके बाद एयरोबेटिक शो होगा. सेंध तालाब के आसपास एक लाख दर्शकों के लिए तैयारियां की जा रही है.

इस भव्य आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी अमरेश मिश्रा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने नवा रायपुर में स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, प्रसाधन और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की और सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।(Suryakiran Aerobatic Show)

भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम 4 नवंबर को शो का पूर्वाभ्यास करेगी। 5 नवंबर को आयोजित यह एरोबैटिक शो (Suryakiran Aerobatic Show) छत्तीसगढ़ की प्रगति, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनेगा। जब सूर्यकिरण टीम के विमान नवा रायपुर के आसमान में उड़ान भरेंगे, तब ‘बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी फॉर्मेशन्स पूरे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर देंगी। (Nava Raipur Air Show)

यह शो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा, जो यह संदेश देगा कि अनुशासन, तकनीक और टीमवर्क से हर कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। रायपुर और आसपास के जिलों से हजारों नागरिक, विद्यार्थी और परिवार इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने पहुंचेंगे। (Air Show Nava Raipur)

वीवीआईपी, वीआईपी एवं आम नागरिकों के लिए अलग-अलग रूट
आयोजन में शामिल होने सेंध तालाब क्षेत्र में पहुंचने के लिए तीन रूट तय किए गए हैं. पहला रूट वीवीआईपी, दूसरा रूट वीआईपी और तीसरा रूट आम नागरिकों के लिए होगा. वीवीआईपी जैनम तिराहा, विमानतल तिराहा से सत्य साईं हॉस्पिटल के सामने से कार्यक्रम स्थल सेंध जलाशय पहुंचेंगे. वीआईपी को माना विमानतल एवं सेरीखेड़ी ओवरब्रिज की ओर से विमानतल तिराहा, स्टेडियम तिराहा से दाहिने मुड़कर, कोटराभाठा कबीर चौक से सेक्टर 12 सेक्टर 9-सेक्टर 4 होते हुए सेंध जलाशय पहुंचना होगा और पार्किंग व्यवस्था क्रिकेट स्टेडियम के आसपास की की गई है. आम दर्शकों के लिए माना विमानतल एवं सेरीखेड़ी ओवरब्रिज की ओर से विमानतल तिराहा, स्टेडियम तिराहा, सेक्टर 12 सेक्टर 9 सेक्टर 4 से अविनाश उपवन मैदान पार्किंग तक पहुंचना होगा. इसी तरह अभनपुर की ओर से आने वाले मॉटफोर्ट स्कूल तिराहा ऊपरवारा चौक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक, कबीर चौक सेक्टर 12 सेक्टर 9 सेक्टर 4 से दाहिने मुड़कर अविनाश उपवन पार्किंग तक पहुंचेंगे. मंदिर हसौद एवं आरंग की ओर से जाने वाले नवागांव स्टेडियम टर्निंग से नवागांव रेलवे क्रॉसिंग होते हुए परसदा एवं कोसा मैदान में पहुंचकर वाहन पार्क करेंगे.
इस अवसर पर NRDA Ceo चंदन कुमार, निगम आयुक्त विश्वदीप और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
