Balod Gurudwara Chori: बालोद के गुरुद्वारे में दिनदहाड़े दीवार फांदकर चोरी, CCTV में कैद आरोपी

Balod Gurudwara Chori

Balod Gurudwara Chori: छत्तीसगढ़ के बालोद शहर स्थित गुरुद्वारे में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने दीवार फांदकर गुरुद्वारे के अंदर रखी दान पेटी से 40 हजार रुपए चोरी कर लिए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

CCTV में कैद हुई वारदात

दरअसल, समाजसेवी धीरज चोपड़ा ने बताया कि गुरुद्वारे के अंदर दान पेटी में रखे 40 हजार रुपए अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए हैं। सामाजिक चर्चा के बाद आस-पास जांच-पड़ताल की गई, जिसमें चोर सीसीटीवी फुटेज में सुबह करीब 11 बजे दीवार फांदकर अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

बालोद पुलिस ने इस मामले पर बीएनएस की धारा 305 और 331(3) के तहत अपराध दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *