Bilaspur Firing Live Video: जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में फायरिंग का LIVE VIDEO, कैमरे में कैद हुए चार नकाबपोश हमलावर, 14 राउंड फायर किए

Bilaspur Firing Live Video

Bilaspur Firing Live Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह ठाकुर के ऑफिस में शुक्रवार रात अंधाधुंध फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश हमलावर चलते हुए बाइक से फायरिंग करते साफ नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हमलावर जोंधरा चौक की ओर से आए थे और नितेश सिंह ठाकुर (Bilaspur Congress Leader Nitesh Singh Thakur Attack) के ऑफिस में लगभग 14 राउंड गोलियां दागीं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद भाजपा नेता के ससुर सहित दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। (Bilaspur Firing)

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले हफ्तेभर तक प्लानिंग की थी। हालांकि, हमलावरों की गोलियां नितेश सिंह ठाकुर को नहीं लगीं, जिससे उनकी जान बच गई। (Bilaspur janpad Upadhyaksha Firing Video)

फिलहाल, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पुरानी रंजिश, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और जमीन विवाद सहित कई एंगल से जांच की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस को हमलावरों की पहचान के लिए अहम सुराग मिले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *