Bemetara Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शनिवार शाम एक बेकाबू कार ने भीड़भाड़ वाली सड़क पर कहर बरपाया। कार चालक ने एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में किया हंगामा
दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग आरोपी व्यापारी के घर के बाहर जमा हो गए और कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ करते हुए गाड़ियों और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए पूरे बल के साथ आरोपी के घर में घुसकर कार्रवाई की, लेकिन इसके बावजूद घर के बाहर भारी भीड़ जमा रही। भीड़ और पुलिस के बीच छोटे-मोटे झड़पें भी हुईं। इस दौरान लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की, गाड़ी और घर के शीशे तोड़ दिए।
पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
