Raipur Central jail Vivad: रायपुर सेंट्रल जेल में फिर मचा बवाल, कैदियों का फोटो-वीडियो वायरल, आरोपी राशिद अली कसरत करते दिखे; बैरक नंबर 15 से लीक हुआ फुटेज

Raipur Central jail Vivad

Raipur Central jail Vivad: राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल एक बार फिर विवादों में घिर गई है। जेल के भीतर से कैदियों का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बैरक नंबर–15 का है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट के आरोपी रशीद अली उर्फ राजा बैझड़ कसरत करते नजर आ रहे हैं। (Raipur Central Jail Video Viral)

वायरल वीडियो में रशीद अली के साथ रोहित यादव और राहुल वाल्मिकी भी दिखाई दे रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि जेल के अंदर मोबाइल और इंटरनेट का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है। यह वीडियो 13 से 15 अक्टूबर 2025 के बीच का बताया जा रहा है।

 

Raipur Central Jail Video Viral

जेल प्रशासन में हड़कंप, जांच के आदेश (Raipur jail prisoner Video Viral)

वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

जेल अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की गई है और यह पता लगाने को कहा गया है कि कड़ी निगरानी और सुरक्षा जांच के बावजूद मोबाइल फोन जेल में कैसे पहुंचा।

राशिद अली का आपराधिक रिकॉर्ड (Rashid Ali viral video)

राशिद अली उर्फ राजा बैझड़ (23 वर्ष), निवासी ताज नगर, रायपुर, के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं-

1. 632/14, थाना टिकरापारा: 25 आर्म्स एक्ट

2. 136/15, थाना टिकरापारा: 25 आर्म्स एक्ट

3. 351/17, थाना टिकरापारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट

4. 250/17, कोतवाली: 302, 201, 34 भादवि

5. 756/24, थाना टिकरापारा: 262 भा.न्या. संहिता

6. 864/24, थाना टिकरापारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट

7. 507/25, थाना टिकरापारा: 296, 351(2), 115(2) भादवि

8. 517/25, थाना टिकरापारा: 20(B) एनडीपीएस एक्ट

9. इस्त 411/442/25, थाना टिकरापारा: 170, 126, 135(3) भा.न्या. संहिता

पहले भी विवादों में रही है रायपुर सेंट्रल जेल

यह पहला मौका नहीं है जब रायपुर सेंट्रल जेल विवादों में आई है। इससे पहले झारखंड के गैंगस्टर अमन साव के फोटोशूट का मामला सामने आया था। उस वक्त भी जेल के अंदर मोबाइल के इस्तेमाल और फोटो लीक होने को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठे थे।

खिये जेल के अंदर से वायरल वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *