CG Vyapam Exam Calendar 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार अप्रैल से दिसंबर 2026 के बीच 25 से अधिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सबसे पहले 12 अप्रैल 2026 को फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा होगी।
छत्तीसगढ़ व्यापम के प्रमुख एग्ज़ाम (CG Vyapam Exam Calendar 2026)
12 अप्रैल – फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा
19 अप्रैल – परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा
26 अप्रैल – मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

व्यापम प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां (Cg Vyapam Entrance Exam 2026)
7 मई – PPT और प्री-MCA
14 मई – PET और MSc नर्सिंग
21 मई – PPHT और पोस्ट बेसिक नर्सिंग
4 जून – प्री-D.El.Ed
11 जून – प्री-B.Ed और B.Sc नर्सिंग
21 जून – PAT और PVPT

व्यापम भर्ती परीक्षाएं (CG Vyapam Recruitment Exam 2026)
5 जुलाई – सहकारिता विभाग उपअंकेक्षक
12 जुलाई – गृह विभाग सहायक उप निरीक्षक
19 जुलाई – नगर सेना फायरमैन
26 जुलाई – पर्यावरण विभाग प्रयोगशाला परिचारक
2 अगस्त – जल संसाधन अनुरेखक (सिविल)
30 अगस्त – स्वास्थ्य विभाग ओटी टेक्नीशियन
9 सितंबर – विधि सेवा प्राधिकरण सहायक ग्रेड-3
20 सितंबर – लैब असिस्टेंट और नमूना सहायक
27 सितंबर – पर्यावरण संरक्षण मंडल सहायक ग्रेड-3
4 अक्टूबर – राज्य पात्रता परीक्षा (SET)
6 दिसंबर – प्रधान मुख्य वन संरक्षण कार्यालय सहायक ग्रेड-3
13 दिसंबर – स्टेनोग्राफर संयुक्त भर्ती परीक्षा
20 दिसंबर – सहायक ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी यह वार्षिक परीक्षा कैलेंडर अभ्यर्थियों को समय से तैयारी करने का अवसर देगा।
सभी परीक्षाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी और नोटिफिकेशन व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध हैं।
