CG Job Alert: छत्तीसगढ़ में स्टेनोग्राफर (Stenographer Exam 2025) और मुद्रलेखन (Typing Exam 2025) कम्प्यूटर कौशल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट https://ctsp.cg.nic.in पर उपलब्ध हैं।
पात्रता
- उम्मीदवार को 10वीं पास होना जरूरी है।
- न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है।
- हिंदी व अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 100 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक है।
- कंप्यूटर टाइपिंग के लिए 5,000, 8,000 और 10,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें
- आवेदन जमा करने से पहले सभी प्रविष्टियों की भली-भांति जांच करें।
- आवेदन जमा करने के बाद संशोधन का कोई अवसर नहीं मिलेगा।
- परीक्षा केंद्र परिषद द्वारा सिस्टम की उपलब्धता के अनुसार आवंटित किए जाएंगे।
- आवेदन के साथ उम्मीदवार को रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और काली स्याही से हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करने होंगे।
परीक्षा शुल्क (Stenographer Exam Fees)
हिंदी और अंग्रेजी स्टेनोग्राफर परीक्षा
- अनारक्षित व ओबीसी वर्ग – 400 (चार सौ रुपए)
- अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग – 200 (दो सौ रुपए)

हिंदी व अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा
- अनारक्षित व ओबीसी वर्ग – 300 (तीन सौ रुपए)
- अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग – 150 (एक सौ पचास रुपए)
नोट: अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे और परीक्षा शुल्क वापसी योग्य नहीं होगा।
प्रवेश पत्र (Stenographer Admit Card)
- परिषद द्वारा आवेदन की जांच के बाद एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
- उम्मीदवार इन्हें वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
- परीक्षा केंद्र में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा हॉल में जरूरी दस्तावेज
अभ्यर्थी को परीक्षा में एडमिट कार्ड और किसी सरकारी पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी) लाना अनिवार्य है।
मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
कंप्यूटर परीक्षा प्रक्रिया (Computer Typing Exam CG)
- अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले लॉग-इन करना होगा।
- प्रश्न पत्र देखने के बाद पर्यवेक्षक के निर्देश पर परीक्षा शुरू होगी।
- निर्धारित 15 मिनट बाद परीक्षा स्वतः समाप्त हो जाएगी।
