Raipur News: राजधानी रायपुर के 75% इलाकों में आज 16 अक्टूबर की शाम जल आपूर्ति बंद रहेगी। दरअसल, बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन के संधारण कार्य के चलते शहर में 6 घंटे का शटडाउन रहेगा। इस कारण जल विभाग की फिल्टर प्लांटों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी, जिससे 42 पानी टंकियां नहीं भर पाएंगी।

जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि शटडाउन का समय 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। इसके बाद शाम 5 बजे से प्रभावित टंकियों को भरने का कार्य शुरू किया जाएगा। 17 अक्टूबर की सुबह से जल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

इन टंकियों से कल शाम जल आपूर्ति नहीं होगी
80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियां
डगनिया, गंज, गुढियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी, श्याम नगर।
150 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियां
भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कैचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेडा।
नया 80 एमएलडी प्लांट
बैरन बाजार नया, देवेंद्र नगर नया, संजय नगर, मोतीबाग।

वैकल्पिक व्यवस्था
नगर निगम ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में डिमांड पर पानी टैंकर की वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी। शहरवासियों से अपील की गई है कि 16 अक्टूबर की सुबह जल आपूर्ति के दौरान पर्याप्त पानी संग्रहित कर लें ताकि शाम के समय असुविधा न हो।
